रेड लाइट एरिया में पहुंची पुलिस, इस हालत में लड़के-लड़कियों को देख 'खाकी' को बंद करनी पड़ी आंखें!

बिहार की पटना पुलिस ने रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 10 लड़कियां और 10 लड़के पकड़े गए, जिसमें कई नाबालिग शामिल हैं।

पटना: रेड लाइट एरिया में पटना पुलिस की नजर टेढ़ी है। गुरुवार को अरवल शहर में एक रेड लाइट एरिया पर छापेमारी में 10 लड़कियां और 10 लड़के पकड़े गए, जिनमें कुछ नाबालिग लड़कियां भी हैं। जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। अब पुलिस सेक्स रैकेट के सरगना की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराये जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर बिहार पुलिस मुख्यालय के कमजोर वर्ग यूनिट की टीम ने यह कार्रवाई की।

red light area in Arwal

(सांकेतिक फोटो)

रेड लाइट एरिया में हड़कंप

डीएसपी देव कुमार और महिला पुलिसकर्मी की टीम एक-एक घर की तलाशी ली। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आपत्तिजनक हालत में दो लड़के और दो लड़कियां मौजूद थीं। एनबीटी के मुताबिक, इस नजारे को देखकर महिला पुलिसकर्मियों को अपनी आंखें बंद करनी पड़ीं।

End of Feed