पटना

Bihar BPSC Aspirants: पटना गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील, प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच 'छात्र संसद' में पहुंचे PK

Prashant Kishore News: बिहार की राजधानी पटना का गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर भी गांधी मैदान पहुंच गए हैं।

Image

प्रशांत किशोर भी गांधी मैदान पहुंच गए हैं

Prashant Kishore News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए गांधी मैदान में बुलाए गए छात्र संसद में पहुंचे। हालांकि इस छात्र संसद के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।प्रशांत किशोर गांधी मैदान में प्रदर्शकारी छात्रों के बीच पहुंचे और उन्होंने छात्रों को बंटकर नहीं बल्कि एकसाथ आने का आह्वान किया है।

दरअसल, रविवार को बड़ी संख्या में बीपीएससी परीक्षा के अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान पहुंच गए हैं। अभ्यर्थी जिला प्रशासन के मनाही के बाद भी गांधी मैदान पहुंचे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए अभ्यर्थी गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

इस दौरान आवास से निकलने के पहले प्रशांत किशोर ने कहा, 'हम लोग प्रदर्शन के लिए नहीं जा रहे, वहां बैठे छात्रों से मिलने जा रहे हैं इसमें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं हैं। गांधी मैदान में प्रतिदिन हजार, दो हजार लोग जाते हैं, ये कोई कार्यक्रम तो नहीं है जिसके लिए सरकार की अनुमति लेना पड़े।हमने सरकार को कल जानकारी दे दी थी।'

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर पहुंचे थे और रविवार को गांधी मैदान में छात्र संसद की घोषणा की थी. जिला प्रशासन ने हालांकि विभिन्न कारण बताते हुए छात्र संसद की अनुमति नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि बीपीएससी 70 वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पिछले 12 दिनों से धरना पर बैठे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article