देश

'बिहार एक नाकाम राज्य, बहुत काम करने की जरूरत है', चुनाव नतीजों पर PK की अजीब प्रतिक्रिया

Prashant Kishor : प्रशांत किशोर ने अमेरिका में रह रहे बिहारी समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने मित्रों और रिश्तेदारों से जन सुराज अभियान का समर्थन करने और इसके लिए वोट देने को कहें। अक्टूबर में बड़े जोर-शोर से गठित की गई जन सुराज पार्टी हाल में हुए बिहार विधानसभा उपचुनावों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Image

जनसुराज पार्टी के संयोजक हैं प्रशांत किशोर।

Prashant Kishor : चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर (PK) ने कहा है कि 'वास्तव में बिहार एक असफल राज्य है और इसके चौतरफा विकास के लिए बहुत काम करने की जरूरत है।' पीके ने यह बात अमेरिका में बिहारी समुदाय को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर उन्होंने अमेरिका में अपनी पार्टी की शाखा भी खोली। पीके ने उम्मीद जताई कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीत दर्ज करेगी। बिहारी समुदाय को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि सत्ता में आने पर वह बिहार में शराबबंदी को खत्म करेंगे और इससे मिलने वाले राजस्व को शिक्षा पर खर्च करेंगे।

बहुत मुश्किलों से घिरा है बिहार-पीके

रिपोर्टों के मुताबिक जनसुराज पार्टी के नेता ने कहा, 'हमें यह मानना पड़ेगा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जो बहुत मुश्किलों से घिरा है। बिहार यदि एक देश होता तो यह आबादी के लिहाज से दुनिया का 11वां सबसे बड़ा मुल्क होता। हम आबादी के मामले में जापान से आगे निकल गए हैं।' उन्होंने कहा, ‘जब आप नाउम्मीद हो जाते हैं तो बड़े स्तर पर तत्काल कदम उठाने की जरूरतें इतनी प्रबल हो जाती हैं कि कुछ भी मायने नहीं रखता।’ किशोर ने कहा कि सब कुछ खत्म नहीं हुआ है।

'वास्तव में बिहार एक पिछड़ा राज्य है'

उन्होंने कहा, ‘पिछले ढाई वर्षों से हम जो कर रहे हैं उससे कुछ उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन इसे एक ठोस चुनावी परिणाम और भविष्य में सरकार बनाने की दावेदारी में समय लगेगा। जो कोई भी इसका हिस्सा बनना चाहता है उसे कम से कम पांच-छह साल तक इसके लिए प्रतिबद्ध रहना होगा।’किशोर ने कहा, ‘अगर 2025 में हमारी (जन सुराज की) सरकार बन भी जाए और हम इसी तेजी के साथ कड़ी मेहनत करते रहें, ऐसे में बिहार 2029-2030 तक मध्यम आय वाला राज्य बन जाता है, तो यह एक बड़ी बात होगी। यह विकास के सभी मापदंडों पर आज के हालात में वास्तक में एक पिछड़ा राज्य है।’

उपचुनाव में जनसुराज पार्टी असर नहीं छोड़ पाई

किशोर ने प्रवासी बिहारी समुदाय से कहा कि वह ‘उन्हें डराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं’बल्कि उन्हें जमीनी हकीकत से रू-ब-रू करा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘जन सुराज 2025 (बिहार विधानसभा चुनाव) में जरूर जीतेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। (अपनी) चुनावी समझ के आधार पर मैं साफ तौर पर देख सकता हूं कि हम जीतेंगे।’ उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आती है तो उनकी शीर्ष प्राथमिकता स्कूली शिक्षा में सुधार करना होगी और राज्यव्यापी शराब प्रतिबंध हटाने के बाद हासिल राजस्व से शिक्षा के सुधार के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने अमेरिका में रह रहे बिहारी समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने मित्रों और रिश्तेदारों से जन सुराज अभियान का समर्थन करने और इसके लिए वोट देने को कहें। अक्टूबर में बड़े जोर-शोर से गठित की गई जन सुराज पार्टी हाल में हुए बिहार विधानसभा उपचुनावों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक सीट को छोड़कर पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे