पटना

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का करारा हमला, बोले- चाचा को ऐसा साफ करेंगे कि न लालटेन पर लटक पाएंगे, न कमल पर बैठ पाएंगे

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश चाचा का शरीर थक गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा। लेकिन उनका कुर्सी का मोह नहीं छूट रहा है। नीतीश चाचा को अगर मोदी जी से कुर्सी मिले तो ठीक है नहीं तो लालटेन से ही अपना काम चलाएंगे। इस बार के चुनाव में चाचा को ऐसा साफ करना चाहिए कि न तो लालटेन पर लट पाएंगे और न ही कमल पर बैठ पाएंगे।

Bihar News: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार के बार-बार राजनीतिक पाला बदलने और सत्ता से चिपके रहने की मानसिकता पर कटाक्ष किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश चाचा का हाल कुछ ऐसा है कि शरीर थक गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा, लेकिन कुर्सी नहीं जाना चाहिए। मोदी जी कुर्सी दे तो ठीक है नहीं तो लालटेन से ही अपना काम चलाएंगे क्यों कि चाचा को किसी भी तरह से कुर्सी चाहिए।

सभी लोग चाचा को साफ करने का लें संकल्प

इस विधानसभा चुनाव में सभी लोगों को संकल्प लेना है कि चाचा को ऐसा साफ करेंगे। इस बार के चुनाव में ऐसा पोछा लगाएंगे कि चाचा न तो लालटेन पर लटक पाएंगे और न ही कमल पर बैठ पाएंगे। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जदयू वाला जितना भी सीट है, वहां खाता नहीं खुलना चाहिए। अगर जदयू को एक भी सीट मिल गई तो चाचा कहीं न कहीं लटक ही जाएंगे। अगर जनता तीर पर बटन दबाती है तो अगले 5 वर्ष तक तीर बहुत चुभेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार