पटना

Bettiah: फर्जी डॉक्टर की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर मिर्च पाउडर से हमला, घर से शराब की बोतलें बरामद

बिहार के बेतिया में एक फर्जी डॉक्टर की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस सांसत में आ गई। टीम के साथ धक्का मुक्की हुई और मिर्च पाउडर भी फेंका गया। काफी मेहनत के बाद महिला डॉक्टर पकड़ में आई। डॉक्टर के घर से 21 लाख कैश और शराब की कई बोतलें भी बरामद हुईं।

Image

फर्जी डॉक्टर की गिरफ्तारी में हुई सांसत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Bihar News: बिहार के बेतिया में एक फर्जी महिला डॉक्टर ऊषा देवी को उसके अवैध नर्सिंग होम में गलत इलाज के कारण एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस गिरफ्तारी में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस पर हुआ हमला

यह घटना अर्जुन नगर के राज शिव मंदिर के पास की है, जहां ऊषा देवी नाम की एक फर्जी डॉक्टर बिना लाइसेंस के नर्सिंग होम चला रही थी। इस महिला पर आरोप है कि इसने गलत इलाज करके एक नवजात की जान ले ली थी। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो इस दौरान पुलिस टीम पर ऊषा देवी और उसके परिजनों ने हमला किया, जिसमें पुलिस वालों के ऊपर मिर्ची पाउडर भी फेंका गया। काफी मेहनत के बाद एएसपी दिव्यांजली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

शनिवार को हुई थी जच्चा-बच्चा की मौत

शनिवार को ऊषा देवी के नर्सिंग होम में एक बच्चे और मां दोनों की लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। सिगड़ी बहुअरी गांव की निवासी संदीप राम की पत्नी चिन्ता देवी को ऊषा देवी के एजेंटों ने बहला-फुसला कर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां उसने बच्चे को जन्म दिया लेकिन अधिक रक्तस्राव के कारण महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई। इसके बाद फर्जी डॉक्टर फरार हो गई।

तड़के तीन बजे तक चली कार्रवाई

ऐसे मामले में पहले से ही ऊषा देवी के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इस सबंध में पुलिस को यह सूचना मिली की फर्जी डॉक्टर ऊषा देवी अस्पताल वाले अपने घर के ऊपरी मंजिल में ही छुपी हुई हैं। जिसके बाद आईपीएस अधिकारी एएसपी दिव्यांजली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस की यह कार्रवाई सुबह तीन बजे तक चली। एएसपी ने बताया कि इस सबंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार फर्जी चिकित्सक को जेल भेजने की कारवाई की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश दिखा था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article