गयाजी–दिल्ली के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें कब से चलेगी नई ट्रेन

बिहार के गयाजी से नई दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22 अगस्त से शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और गयाजी से दिल्ली की यात्रा को और आसान बनाएगी।

Gayaji Delhi Amrit Bharat Train: बिहार के यात्रियों को जल्द ही नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन गयाजी से नई दिल्ली के बीच 22 अगस्त से शुरू होगी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन हर रविवार और गुरुवार को चलेगी और कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। इसके शुरू होने से गया से दिल्ली की यात्रा सुविधाजनक और तेज हो जाएगी।

Vande Bharat Express Train

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फाइल फोटो (PTI)

गयाजी नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, गयाजी से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल भी रेलवे ने जारी कर दिया है। ट्रेन संख्या 13697 गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस हर रविवार और गुरुवार को शाम 4:30 बजे गया जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 13698 नई दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस हर गुरुवार और रविवार रात 8:55 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे गया पहुंचेगी।ॉ

End of Feed