बिहार में खुलने जा रहा देश का सबसे चौड़ा पुल! सीधे कनेक्ट होंगे ये जिले; इन ट्रेनों को मिलेगी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोकामा-सिमरिया गंगा केबल पुल का उद्घाटन कर जनता को सौंपेंगे। इस पुल के खुलने से यात्रा आसान होगी। इससे उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, अररिया आदि) और दक्षिण बिहार (पटना, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय आदि) के बीच आवागमन आसान और तेज होगा।

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार को कई प्रमुख सौगातें देंगे। इसमें दो बेहद खास हैं, पहला, देश का सबसे चौड़ा पहला छह लेन पुल शामिल है। यह पुल औटा (मोकामा) से सिमरिया (बेगूसराय) के बीच बना एक्सपैंशन केबल तकनीक से बना हुआ है। दूसरा, बुद्ध सर्किट से जुड़ स्थलों को जोड़ता हुए एक ट्रेन शामिल है। यह ट्रेन वैशाली से शुरू होकर नालंदा, राजगीर, गयाजी होते हुए कोडरमा (झारखंड) तक जाएगी। बिहार और झारखंड में मौजूद बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों को यह ट्रेन एक साथ जोड़ेगी। बेगूसराय जिला का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिमरिया धाम से शुरू होने वाला यह पुल पुराने दो लेन रेल सह सड़क पुल राजेंद्र सेतू के समानांतर बनाया गया है। सिमरिया धाम प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्मस्थान भी है।

Mokama-Simaria Ganga Bridge

मोकामा-सिमरिया गंगा केबल पुल (फोटो-NHAI)

मोकामा-सिमरिया गंगा पुल से इन शहरों के यात्रा होगी आसान

मोकामा-सिमरिया गंगा पुल का लोकार्पण किया जाएगा। इस पुल के खुलने से यात्रा आसान होगी। इससे उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, अररिया आदि) और दक्षिण बिहार (पटना, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय आदि) के बीच आवागमन आसान और तेज होगा।

End of Feed