Cold Will Increase in Patna: पटना समेत पूरे सूबे के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। अगले 24 घंटे में तापमान में यह बदलाव होगा। सूबे में दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। किसी-किसी जगह पर हवा के झोंके सतह पर 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह सकते हैं। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने नाविकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुमंडल उच्च दबाव का क्षेत्र विकसित होने से हवा की गति बढ़ेगी। मौसम दो दिनों के बाद सामान्य होगा।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र
सूबे में पछुआ हवा का प्रवाह बना है। पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज हुआ। इस दौरान 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज हुआ है। सोमवार को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, बुधवार को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, गुरुवार को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, शुक्रवार को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, शनिवार को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने के आसार हैं।
बेगूसराय का अधिकतम तापमान 18.11 डिग्री
भागलपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री है। 3.6 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बह रही। गया का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री, मधुबनी का अधिकतम तापमान 28.51 डिग्री, अररिया का अधिकतम तापमान 17.51 डिग्री, पूर्णिया का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 22.61 डिग्री और बेगूसराय का अधिकतम तापमान 18.11 डिग्री रहा। बेगूसराय में 9.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है।
