पटना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को मारी गोली, इस इलाके में बढ़ी दहशत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:34 PM IST

Patna Police: पटना में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है। राजधानी में अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को जांघ में गोली लगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली, वारदात को अंजाम देने के बाद हो गए फरार
  • घायल के मुताबिक बदमाशों ने की 5 राउंड फायरिंग
  • सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस बदमाशों की कर रही पहचान

Crime in Patna: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों ने अब बिहटा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्हारा गांव में आईआईटी कैंपस के पास सोमवार की देर रात दो बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला किया। हमले में युवक को जांघ में गोली लगी है। ग्रामीणों ने घायल को नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।

CRIME NEWSS

प्रतीकात्मक फोटो

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना के बाबत थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि, घायल युवक की पहचान रवि शंकर के रूप में हुई है।

End of Feed