Bihar News: छठ की खुशियों में मौत का मंजर, 13 लोगों की डूबकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 09:19 PM IST

बिहार के सात जिलों में पिछले 24 घंटों में छठ पूजा के दौरान विभिन्न नदियों और अन्य जलाशयों में 13 लोगों की जान चली गई। सभी मरने वाले पटना, खगड़िया, समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मुंगेर और बेसुसराय के रहने वाले थे।

पटना: छठ पूजा की खुशियों के बीच कहीं-कहीं बड़े हादसों ने मातम का मंजर खड़ा कर दिया। बिहार के सात जिलों में पिछले 24 घंटों में छठ पूजा के दौरान विभिन्न नदियों और अन्य जलाशयों में 13 लोगों की जान चली गई।

13 People Died in Bihar

फाइल फोटो

इन जिलों में हुए हादसे

आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, जिन जिलों में डूबने से मौत के मामले सामने आए हैं उनमें पटना, खगड़िया, समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मुंगेर और बेसुसराय शामिल हैं। पटना जिले में संपतचक थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर इलाके में सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे तीन लोग एक तालाब में डूब गये।

मृतकों की पहचान उजागर नहीं

डीएमडी के बयान में कहा गया है कि खगड़िया जिले में, सोमवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे दो अलग-अलग घटनाओं में चौथम और परबता इलाकों में तीन लोग डूब गए। इसके अलावा, रविवार से दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में दो-दो और बेगुसराय, मुंगेर और सहरसा जिलों में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, डीएमडी ने अपने बयान में मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है।

End of Feed