Patna: नौबतपुर में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, गया में भी होगा औद्योगिक टाउनशिप का विकास, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

पटना में नए औद्योगिक पार्क का विकास किया जा रहा है। इसके लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास (BIADA) ने नौबतपुर में 538.15 एकड़ जमीन को चिन्हित की है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक पार्क के विकास से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी कड़ी में बिहार के गया में भी औद्योगिक टाउनशिप के विकास को मंजूरी मिल गई है।

Patna New Industrial Centre: बिहार की राजधानी पटना में तेजी से विकास किया जा रहा है। जिले को औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। बिहटा के बाद अब नौबतपुर को शहर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र (Industrial Centre) के रूप में विकसित किया जा रहा है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास (BIADA) के प्रस्ताव के बाद जिला प्रशासन द्वारा इलाके में 538.15 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है। चिन्हित इस जमीन पर भी औद्योगिक केंद्र की नींव रखी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन को चिह्नित करने के बाद इसकी रिपोर्ट BIADA को सौंप दी गई है। अब इसका निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जाएगा।

Patna New Industrial Centre

नौबतपुर में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इंडस्ट्रियल सेंटर बनने से बढ़ेगा रोजगार

जिला प्रशासन ने बताया कि पटना के नौबतपुर इलाके में बनने वाले इंडस्ट्रियल सेंटर के विकास से हजारों-लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही पटना रिंग रोड के साथ बिहटा-आरा-सासाराम मार्ग से इसका सीधा जुड़ाव होगा। इसके साथ ही BIADA की योजना के अनुसार, इंडस्ट्रियल पार्क में 100 से अधिक छोटे बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इन उद्योगों के माध्यम से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तौर पर लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। ये योजना विकास के साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।

End of Feed