Bihar: पटना की मेट्रो टनल में मजदूरों पर चढ़ा लोको पिक-अप, दो की मौत; 6 घायल

Patna Metro Tunnel Accident: पटना में मेट्रो टनल में लोको पिक-अप का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह मजदूरों पर चढ़ गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Patna Metro Tunnel Accident: बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। एनआईटी मोड़ पर मेट्रो टनल में लोको पिक-अप का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह मजदूरों पर चढ़ गया। पटना एसएसपी ने बताया कि इस हादसे में दो की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पटना के जिलाधिकारी ने कहा है कि दो लोगों की मौत की सूचना है 6 लोग घायल हुए हैं सभी का इलाज चल रहा है।

Patna Metro Tunnel Accident

पटना मेट्रो टनल में हादसा।

बताया जा रहा है कि टनल के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लोको पिक-अप का ब्रेक फेल गया और वह नियंत्रण से बाहर हो गया। इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसे के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टनल से मजदूरों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की मौत टनल के अंदर ही हो गई थी। अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed