पटना

देवर ने तलवार से काट दिया भाभी का गला...इस बात से था खफा हत्यारोपी

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले बच्चों के विवाद से खफा देवर ने अपनी चचेरी भाभी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

Image

देवर ने तलवार से काट दिया भाभी का गला...इस बात से था खफा हत्यारोपी

पश्चिमी चंपारण: जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में देवर ने अपनी चचेरी भाभी की तलवार से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद तलवार फेंक कर खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पूर्वी तुरहापट्टी गांव निवासी मुनीर अहमद ने पड़ोस में रहने वाली अपनी चचेरी भाभी और आलमगीर अंसारी की पत्नी सल्होदा खातून (45) की तलवार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कुमारबाग थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना सिरसिया थाना को दी गई।

बच्चों के विवाद से था खफा

सिरसिया थाना के प्रभारी मदन मांझी ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि देवर और भाभी दोनों पड़ोसी हैं। छह माह पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर दोनों परिवार में मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में मनमुटाव चल रहा था। सोमवार की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मुनीर ने घर के दरवाजे पर बैठी अपनी भाभी पर तलवार से वार कर दिया, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि आरोपी को ग्रामीणों ने जब पकड़ने की कोशिश की तो वह भागकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article