Patna Kanhauli Bus Stand: कन्हौली बस स्टैंड के लिए जमीन चयनित, जल्द होगा अधिग्रहण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 01:46 PM IST

Patna Kanhauli Bus Stand Construction: इस साल कन्हौली बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण होना है, जिसके लिए प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। जमीन चिह्नित कर विभागों को भेजा जा रहा है। अधियाचना मिलने पर जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस बस स्टैंड के चालू होने से पटना शहर के अंदर काफी हद तक जाम की समस्या कम हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बस स्टैंड के लिए 50 एकड़ जमीन की जानी है अधिग्रहित
  • पहले पूरब दिशा में होना था जमीन अधिग्रहण
  • 35 मकान और कब्रिस्तान होने से अब पश्चिम में होगी जमीन अधिग्रहित

Patna News: शहर के कन्हौली में प्रस्तावित बस स्टैंड के लिए बहुत जल्द 50 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को जमीन चिह्नित कर भेज दिया जाएगा। फिर अधियाचना मिलने पर अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू की जाएगी। कन्हौली बस स्टैंड के लिए शेरपुर-दीघवारा रोड अंतर्गत कन्हौली में मिलने वाले प्वाइंट से पश्चिम की ओर जमीन अधिग्रहण होना है। पहले जमीन पूरब की ओर चिह्नित की गई थी। पूरब की ओर कब्रिस्तान, 35 मकान बने हैं। वहीं, पश्चिम की ओर ग्रीन फील्ड है। ऐसे में पश्चिम की ओर की 50 एकड़ जमीन को अधिग्रहित किया जाना है।

patna bus stand

पटना का मौजूदा बस स्टैंड (सांकेतिक तस्वीर)

शेरपुर से कन्हौली के बीच रिंग रोड के लिए 11 मौजा में भी जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिला प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर एनएचएआई को भेजा है। सहमति मिलने पर जमीन अधिग्रहण की विस्तृत जानकारी किसानों को दी जाएगी।

End of Feed