पटना

Transgender did Delivery in Train: किन्नरों ने पेश की मिसाल, ट्रेन में महिला का कराया प्रसव, मदद न कर वीडियो बना रहे लोगों को किया शर्मिंदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 02:15 PM IST

Baby Born in Train in Bihar: ट्रेन में आए दिन महिलाओं को प्रसव पीड़ा उठता है। रेलवे की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जाता है, लेकिन इस बार एक एक्सप्रेस ट्रेन में किन्नरों ने जज्जा-बच्चा को नई जिंदगी दी है। ट्रेन में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का यात्री वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वहां किन्नर पहुंचे तो महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। किन्नरों ने वीडियो बना रहे लोगों को खूब ताने भी मारे।

Image

ट्रेन में प्रसव कराने के बाद नवजात को गोद में लिए किन्नर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महिला को शौचालय में ले जाकर कराया प्रसव
  • किन्नरों ने यात्रियों को मारा ताने-तुमसे अच्छे हम
  • शेखपुरा निवासी हावड़ा से जा रही थी लखीसराय

Patna News: समाज में किन्नरों को दोयम दर्जा दिया जाता है, लेकिन इन लोगों ने आगे आकर एक महिला एवं उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को नई जिंदगी दी है। वहीं, खुद को सभ्य बताने वाले लोग प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का वीडियो बना रहे थे। वाकया हावड़ा-जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का है। ट्रेन में सवार शेखपुरा निवासी महिला अपने पति पुतुस कुमार के साथ हावड़ा से लखीसराय जा रही थी। ट्रेन जसीडीह स्टेशन से खुली तो महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

पत्नी की गंभीर हालत देखकर पति ने यात्रियों से मदद मांगी। ट्रेन में कई महिलाएं सफर कर रहीं थीं, लेकिन कोई मदद के लिए तैयार नहीं हुई। तभी यात्रियों से पैसे मांगने के लिए आए किन्नरों की नजर गर्भवती महिला पर पड़ी। किन्नरों ने तुरंत महिला को उठाया और शौचालय में ले गए। वहां उसका प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

नवजात के जन्म के बाद किन्नरों का यात्रियों पर फूटा गुस्सा

महिला का प्रसव कराने के बाद किन्नर शौचालय से बाहर आकर यात्रियों पर बरस पड़े। किन्नरों ने कहा कि तुमसे अच्छे तो हम हैं। किन्नरों ने तालियां बजाकर यात्रियों को शर्मिंदगी महसूस कराई। कहा कि तुम लोग ऐसी स्थिति में किसी की मदद नहीं कर सकते तो किस काम के इंसान हो। काहे की इंसानियत है तुम में। जीसीडीह से 35 मिनट में यह ट्रेन जमुई जिला अंतर्गत झाझा स्टेशन पहुंची। ट्रेन की बोगी में जन्म लेने वाले बच्चे को किन्नरों ने खूब दुआएं दी और स्टेशन पर उतर गए।

पैट्री कार से मांगा गर्म पानी और तौलिया

प्रसव पीड़ा से करा रही महिला की मदद के लिए किन्नरों ने पैट्री कार में जाकर गर्म पानी और तौलिया मांगा। पैंट्री कार के मैनेजर एमडी अली हैदर ने किन्नरों ने गर्म पानी और तौलिया दिया। इसके बाद किन्नरों ने महिला का प्रसव कराना शुरू किया। झाझा रेल थाने के अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने इलाज के लिए महिला को ट्रेन से उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। महिला पति के साथ अपने घर शेखपुरा चली गई। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो को देखकर लोग किन्नरों की सराहना कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article