Patna Haat: पटना में मिलेगा दिल्ली जैसा मारक मजा, एक ही जगह पर करेंगे शॉपिंग-लंच; बनने जा रहा लग्जरी हाट

Patna Haat: दिल्ली हाट की तर्ज पर पटना में 48.96 करोड़ की लागत से हाट का निर्माण होगा। यहां लोग बिहार की समृद्ध हस्तशिल्प और विभिन्न कलाओं से जुड़े अद्भुत उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे। प

Patna Haat: बिहारवासियों को दिल्ली की तरह पटना में हाट का मजा मिलने वाला है। सरकार 48.96 करोड़ की लागत से पटना हाट का निर्माण कराने का प्लान बना चुकी है। हाट का निर्माण गांधी मैदान के पास गोलघर के सामने किया जाएगा। इसमें तीन मंजिल का इम्पोरियम होगा, जिसमें हस्तशिल्प और बिहार की कलाओं से जुड़े उत्पाद, दो रेस्तरां, और बच्चों के लिए गेम जोन शामिल होंगे। इसके अलावा, अंडरग्राउंड पार्किंग, फायर फाइटिंग, लिफ्ट, और सीसीटीवी सिस्टम की व्यवस्था भी की जाएगी। पटना हाट स्थानीय कलाकारों को स्थायी बाजार प्रदान करेगा और शहरवासियों के लिए शॉपिंग और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा।

Patna Hat

(फाइल फोटो)

पटना हाट की लागत

हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में पटना में दिल्ली हाट जैसी बाजार बनाने की स्वीकृति मिली। पटना हाट का निर्माण 48.96 करोड़ की राशि से होगा। निर्माण के लिए गांधी मैदान के पास गोलघर के सामने जमीन चिह्नित की गई है। पटना हाट में तीन मंजिल का इम्पोरियम होगा। इम्पोरियम में हस्तशिल्प और बिहार की विभिन्न कलाओं से जुड़े उत्पाद उपलब्ध होंगे। दो रेस्तरां भी बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग व्यंजनों की पेशकश करेंगे। बच्चों के लिए गेम जोन की व्यवस्था होगी।

End of Feed