पटना

पटना में कार में अचानक लगी आग, पुल पर धू-धूकर जली गाड़ी, ऐसे बची लोगों की जान

पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने पुल पर अचानक एक गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। आग को बुझाने के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को रोकने से लंबा जाम भी लग गया।

Patna Accident News: बिहार की राजधानी पटना में आज बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार शाम को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांक कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार लोगों की जान बच गई।

स्थानीय लोगों ने बचाई कार सवार लोगों की जान

यह घटना पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने पुल पर हुई। कार पुल पर जा रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। गाड़ी में सवार लोगों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिसके बाद टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। जिस कारण रोड पर लंबा जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझा लिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article