Patna Holi Special Train Update: इस होली पर लोगों को सुगम यात्रा के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। अब पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने तीन जोड़ी यानी छह और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। अब तक कुल 36 जोड़ी यानी 72 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का शिड्यूल जारी किया जा चुका है। इस बारे में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार का कहना है कि पर्व के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पटना के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्र्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी नई ट्रेनों में ट्रेन नंबर 08113/08114 शालीमार-पटना-शालीमार होली स्पेशल (गया, कोडरमा, बरकाकाना, मुरी, टाटा होकर), 08793/08794 दुर्ग-पटना-दुर्ग होली स्पेशल (गया, कोडरमा, बोकारो, रांची, रामगढ़, रायपुर होकर) और 05671/05672 गुवाहाटी-रांची-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल (सिलीगुड़ी, मालदा टाउन, आसनसोल, धनबाद, बोकारो स्टेशन होकर) शामिल हैं।
