पटना

पटना: एनएमसीएच के डॉ. संजय कुमार के लापता होने की गुत्थी उलझी, गाड़ी पार्क करके कहां गए?

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 01:05 PM IST

डॉ. ​​संजय कुमार के रंगीन पोस्टर और फोटोग्राफ को सार्वजनिक स्थानों पर चिपका कर जानकारी हासिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अभी तक खाली हाथ है।

एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार के लापता मामले में पटना के एसएसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर इस संबंध में सूचना दी है। उन्होंने कहा है कि डॉ. संजय कुमार ने कार रात 8 बजे पार्क की थी। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पटना पुलिस को दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली है कि उन्हें कहीं जाते देखा गया या नहीं।

डॉ. संजय कुमार के रंगीन पोस्टर और फोटोग्राफ को सार्वजनिक स्थानों पर चिपका कर जानकारी हासिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक की टीम ने उनके कार की जांच की है। एसएसपी ने यह भी बताया कि किसी से विवाद और अनबन के बिंदु पर भी जांच की जा रही है, अभी तक दो दर्जन लोगों से पूछताछ हुई है। पटना के जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ टीम को जांच में सहयोग के लिए पत्र लिखा है और एसडीआरएफ का भी सहयोग लिया जाएगा।

पटना के गांधी सेतु पर जिस जगह डॉक्टर संजय कुमार की गाड़ी मिली वहां पटना के सिटी एसपी पूर्वी संदीप कुमार जांच पड़ताल करने पहुंचे। आखिर डॉक्टर संजय कुमार वहां गाड़ी पार्क करके कहां गायब हो गए, ये बड़ा सवाल पुलिस के लिए भी बना हुआ है। पुलिस संजय कुमार के गंगा में कूदकर आत्महत्या कर लेने के एंगल पर भी जांच कर रही है। जिस जगह डॉक्टर की गाड़ी मिली वहां आस पास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है, इस पूरे मामले में अभी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article