ट्रेन से भी सस्ती होगी पटना से गाजियाबाद की फ्लाइट, जानिए कब से शुरू हो रही है ये नई सेवा

दिल्ली NCR और पटना के बीच का सफर अब तेज होने के साथ ही सस्ता भी होने वाला है। जल्द ही एक ऐसी फ्लाइट शुरू होने वाली है जिसके टिकट का दाम आपको ट्रेन से भी सस्ता पड़ेगा। ट्रेन की लंबी वेटिंग से जूझने वालों के लिए ये राहत की खबर है। हिंडन और पटना के बीच शुरू होने वाली इस सेवा की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

नोएडा-गाजियाबाद से पटना का सफर सोचते ही पसीने छूट जाते हैं। साल भर भरी रहने वाली ट्रेनें और त्योहारों के वक्त लगभग असंभव सी लगने वाली इस सफर को लेकर अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। एयर इंडिया एक्सप्रेस गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पटना तक की रोजाना फ्लाइट शुरू करने जा रही है। जिसका टिकट भी किफायती होगा।

patna ghaziabad flight

पटना और गाजियाबाद के बीच चलेगी सस्ती फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)

ट्रेन से कम होगी टिकट

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जैसे शहरों से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ये फ्लाइट तोहफे जैसी है। ना दिल्ली एयरपोर्ट जैसी भारी भीड़, ना महंगा टिकट। इस फ्लाइट का शुरुआती किराया वंदे भारत ट्रेन की एग्जीक्यूटिव चेयर कार से भी कम है। टिकट की शुरुआती कीमत लगभग 4 हजार रुपये रखी गई है।

End of Feed