पटना

गजब की गड़बड़ी है : एक ही प्रमाणपत्र पर 41 साल की नौकरी, वो भी पुलिस में; पेंशन पर फंसा पेंच तो हुआ खुलासा

दो लोग का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, प्रमाणपत्र, पैन नंबर सब कुछ एक। लेकिन दो अलग-अलग जगह सरकारी नौकरी, वो भी 41 साल तक। बिहार के इस मामले के बारे में जिसने भी सुना वह हक्का-बक्का रह गया। पुलिस विभाग को कोई कैसे इतने वर्षों तक धोखा दे सकता है। पेंशन पर पेंच फंसा तो मामला उजागर हुआ।

Image

बिहार में दो सरकारी रिटायर कर्मचारियों की अजब कहानी

बिहार में सरकारी नौकरी का क्रेज कितना है ये तो सभी जानते हैं। बिहार के छात्रों वर्षों तक तैयारी करके सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए मेहनत करते रहते हैं। लेकिन इसी बिहार से बोर्ड एग्जाम में नकल करने और कराने की तस्वीरें भी सामने आती हैं। पेपर लीक की घटनाएं भी होती हैं। लेकिन बिहार में एक ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की इस कारस्तानी से बिहार शर्मसार है।

दरअसल यह दोनों भाई अब रिटायर हो चुके हैं। दोनों ने 41 साल तक राज्य और 'देश की सेवा' की। रिटायर होने के बाद जब पेंशन लेने की बारी आई तो उनकी इस कारस्तानी का पता चला। दोनों के फ्रॉड की यह कहानी बड़ी ही रोचक है। दैनिक हिंदुस्तान ने इस कहानी को विस्तार से बताया है।

तो कहानी इस प्रकार है कि यह दोनों भाई बिहार पुलिस में काम करते थे। 41 साल सेवा के बाद रिटायर हुए। दोनों के नाम एक ही हैं, दोनों का पता भी एक है। दोनों की जन्मतिथि और शारीरिक माप भी एक ही है। यहां तक कि दोनों कि पिता का नाम और पैन कार्ड भी एक हैं। कुछ अलग था तो दोनों की पोस्टिंग। जी हां दोनों चार दशक तक अलग-अलग जिले में नौकरी करते रहे। जाहिर सी बात हैं दोनों में से किसी एक ने तो पुलिस विभाग को धोखा देकर चार दशक तक सरकारी नौकरी की। इतने वर्ष नौकरी के बाद दरोगा के पद से रिटायर भी हो गए।

धोखाधड़ी से सिपाही के पद पर बहाल होने का यह मामला आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दर्ज किया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब दूसरे भाई ने पेंशन के लिए शिवहर कोषागार में दस्तावेज जमा कराए। एक भाई रोहतास कोषागार से पहले से ही पेंशन ले रहा था। EOU अब मामले से जुड़े जालसाजों और सरकारी कर्मियों की पहचान में जुटा है।

1982 में भर्ती 2023 में रिटायर

कहानी रोहतास के विक्रमा सिंह और शिवहर के विक्रमा सिंह की है। रोहतास के चौड़ीहरा गांव निवासी विक्रमा सिंह को 1982 में कटिहार जीआरपी के साथ ही रोहतास जिला बल की सिपाही बहाली में सफलता मिली। उन्होंने कटिहार जीआरपी में बहाली ली और 2023 में गया से रिटायर हुए। उधर शिवहर से विक्रमा सिंह नाम के दरोगा भी इसी समय रिटायर हुए।

यहां दोनों में कुछ अंतर दिखा

दोनों के आधार नंबर जरूर अलग थे। इसके साथ ही बैंक खाता नंबर और प्रथम योगदान स्थल में अंतर दिखायी दिया। शिवहर से रिटायर हुए विक्रमा सिंह की प्रथम नियुक्ति रोहतास जिला बल में सिपाही पद पर हुई थी। याद रहे कि 1982 में पहले विक्रमा सिंह ने भी रोहतास जिला बल की सिपाही बहाली में सफलता हासिल की थी, लेकिन बहाली नहीं ली थी। ऐसे में शक इस ओर भी जा रहा है कि दूसरे विक्रमा सिंह ने पहले वाले विक्रमा सिंह की जगह ड्यूटी ज्वाइन कर ली होगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, अभी इस बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य