Patna News: गांधी मैदान में रावण वध, खुलेंगे चारों गेट, निगम ने की है खास तैयारी; लाइटिंग को लेकर स्पेशल प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 05:35 PM IST

Patna Municipal Corporation: पटना के गांधी मैदान में रावण का पुतला दहन इस बार स्पेशल होने वाला है। इसी को लेकर देर रात पटना प्रशासन ने तैयारियों का जायजा भी लिया। व्यवस्था बेहतर बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। लाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कहा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोरोना काल के लंबे अतराल के बाद रावन दहन की स्पेशल तैयारी
  • डीएम और नगर निगम आयुक्त ने गांधी मैदान का किया निरीक्षण
  • रावण वध कार्यक्रम में लाइटिंग की व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी

Patna News: कोरोना काल के कारण हुए एक गैप के बाद इस साल पटना के लोगों को गांधी मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम देखने को मिलेगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पटना में आयोजित होने वाले रावण वध के कार्यक्रम के मद्देनजर पटना आयुक्त कुमार रवि गांधी मैदान पहुंचे और गांधी मैदान का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ पटना जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर और अन्य जिले के पदाधिकारी भी थे।

patna news

पटना गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारियों जोरों पर (फोटो- ट्विटर)

बता दें कि इस दौरान सभी ने रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। आयुक्त कुमार रवि ने बताया है कि, रावण वध कार्यक्रम देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। इनमें बुजुर्ग, युवा, महिला एवं बच्चे भी सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए सभी पदाधिकारियों को सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने का आदेश दिया है। दशहरा के दिन गांधी मैदान में होने वाले रावण पुतला दहन कार्यक्रम में लाइटिंग की व्यवस्था, यातायात, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर एक-एक कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

End of Feed