Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां अपराधियों का तांडव भी बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूटपाट, डकैती के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। बढ़ते अपराध के बीच पटना शहर में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज इलाके में एक जमीन कारोबारी की हत्या की घटना सामने आई है। कारोबारी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हत्या के मामले की जांच शुरू की गई।
पटना में गोली मारकर बिजनेसमेन की हत्या
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के साथ फएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी की हत्या करने के लिए उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई थी।
