Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने जिला पुलिस के सहयोग से एक अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने यहां 20 पिस्तौल और 40 मैग्जीन सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।
पटना स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के फांगो गांव में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक हथियार तस्कर को कई अवैध हथियारों और हथियार बनाने वाले उपकरणों के साथ रविवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया, गिरफ्तार हथियार तस्कर का नाम मोहम्मद तनवीर है और वह मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव का रहने वाला है।
भारी मात्रा में अवैध पिस्तौल बरामद
खगड़िया पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध पिस्तौल बरादम की गई हैं। पुलिस ने यहां 18 पिस्तौल, 40 मैग्जीन, दो देशी पिस्तौल, एक ग्राइंडर मशीन, एक वेल्डिंग मशीन और हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए। जिला पुलिस ने बताया, हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
(भाषा इनपुट के साथ)
