पटना

Bihar: पटना में पार्षद पति को दिनदहाड़े मारी गोली, अपराधियों में नहीं है 'कानून का खौफ'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 12:42 PM IST

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने पार्षद पति नीलेश यादव को दिन दहाड़े गोली मार दी। पार्षद पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उस वक्त की है, जब नीलेश यादव अपने आवास के पास खड़े थे। इतने में वहां अपराधी आते हैं और उन्हें घेर कर गोलियां बरसानी शुरू कर देते हैं।

Image

पटना में अपराधियों ने पार्षद पति नीलेश यादव को गोली मारी। (तस्वीर- Freepik)

Patna Crime: बिहार की राजधानी में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हुई, जहां बेखौफ अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद सुचित्रा सिन्हा के पति पूर्व मुखिया नीलेश यादव को दिनदहाड़े गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार नीलेश यादव को 4 गोलियां लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपराधियों ने नीलेश यादव को घर के पास घेर लिया

यह घटना उस वक्त की है, जब नीलेश यादव अपने आवास के पास खड़े थे। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बारे में बताया कि चार पहिया वाहन से आए अपराधियों ने घेर कर उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जरी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौका ए वारदात पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

अपराधियों की तलाश में जुटी पटना पुलिस

इस वारदात के बारे में दीघा थानाध्यक्ष रामप्रीत पासवान ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा है कि 'गोली लगी है, कुर्जी अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।' वारदात की खबर फैलने के बाद से राजधानी में खौफ पसर गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें, सुचित्रा सिन्हा पटना नगर निगम के वार्ड 22 बी की वार्ड पार्षद हैं।

पिछले साल जेल गए थे नीलेश मुखिया

बता दें, पिछले साल नीलेश मुखिया शराब से जुड़े एक मामले में जेल भी गए थे। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की वजह बताई जा रही है। कुछ दिन पहले गंगा पथ फोरलेन पर कुछ लोगों के साथ विवाद भी हुआ था। इस मामले में अपराधियों ने उन्हें जान मारने की धमकी भी दी थी। दबंग स्वभाव के नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया की अदावत स्थानीय आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से पहले भी रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article