Patna Book Fair: 'पटना पुस्तक मेला' में कार्यक्रमों की भरमार, साहित्य प्रेमियों का लगा जमावड़ा

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में लगे सीआरडी पटना पुस्तक मेले के स्टॉल्स पर पुस्तक प्रेमियों की भीड़ जुट रही है।

पटना: गांधी मैदान में लगे सीआरडी पटना पुस्तक मेले के स्टॉल्स पर पुस्तक प्रेमियों की भीड़ जुट रही है। दिनभर कार्यक्रमों की भरमार है तो साहित्य प्रेमी से लेकर स्कूली बच्चों के विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचने से पुस्तक मेला गुलजार हो रहा है। पाठकों को खुशी है कि विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉल्स पर हर वर्ग के लिए पुस्तकें हैं तो प्रकाशक पाठकों के उत्साह देखकर प्रसन्न हैं। बुधवार को 'जानो जंक्शन एपिक शो' में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किए। फाइनल में पहुंचे शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के छात्र-छात्राओं ने कई गाने एकसाथ गाकर अलग अंदाज में पेश किया। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक को पहला एवं बीडी. पब्लिक स्कूल को दूसरा स्थान दिया गया।

Patna Book Fair

फाइल फोटो

वाणी प्रकाशन ग्रुप से प्रकाशित लेखक संतोष सिंह के कविता-संग्रह ‘करवट’ पर प्रेरक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान संतोष सिंह ने ‘करवट’ से कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम ने साहित्य और समाज के बदलते स्वरूप पर विचार-विमर्श का मंच प्रदान किया। साहित्यकार अरुण कमल ने कहा कि कविता हमेशा खबर बनी रहती है। साहित्यकार प्रेम कुमार मणि ने कहा कि संतोष का संग्रह कविता की परंपरा आगे बढ़ाता है।

End of Feed