Vande Bharat Train: पटना-अयोध्या वंदे भारत का किराया हुआ तय, जानें किस क्लास का क्या होगा फेयर

Vande Bharat Train Fare: पटना से लखनऊ वाया अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 12 मार्च को करने के बाद अब पटना से अयोध्या का किराया भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन का नियमित संचालन 18 मार्च से किया जाएगा। अयोध्या जाने वाले यात्रियों का सफर वंदे भारत ट्रेन से आसान हो जाएगा।

Vande Bharat Train Fare: बिहार की राजधानी पटना से लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 12 मार्च को कर दिया गया है। ये ट्रेन पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी। हाल ही में पटना से अयोध्या तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया भी जारी किया गया है। ट्रेन के सीटिंग को चार क्लास के आधार पर बांटा गया है, जिसमें चेयरकार, सीसी चेयरकार, एग्जीक्यूटिव क्लास, एग्जीक्यूटिव (ईसी) शामिल है। ट्रेन का किराया क्लास के अनुसार तय किया गया है। आइए आपको पटना से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के किराए के साथ अन्य आवश्यक जानकारी दें...

Patna-Ayodhya Vande Bharat Train Fare

पटना-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन किराया

पटना से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन का किराया

राजधानी पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन ने हाल ही में अयोध्या तक का किराया जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना से अयोध्या का किराया 1090 से लेकर 2765 रुपये तक का होगा। पटना से अयोध्या का वंदे भारत ट्रेन का किराया क्लास के आधार पर तय किया गया है, जो इस प्रकार है -

End of Feed