पटना

Katihar: 'बर्निंग ट्रेन' बनने से बची पैसेंजर गाड़ी, इंजन में लगी आग देख कर मची अफरातफरी

मंगलवार को कटिहार रेल डिवीजन के गैसल रेलवे स्टेशन पर एक डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। जिससे स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति बन गई। ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इस दु्र्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग

Photo : Times Now Digital

Gaisal Train Fire: मंगलवार को कटिहार रेल मंडल के एक स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। कटिहार रेल डिवीजन के गैसल रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग का क्षेत्र सीमित रहा, जिसपर दमकल विभाग ने समय रहते ते काबू पा लिया।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

कटिहार रेल डिवीजन के गैसल रेलवे स्टेशन पर सिलीगुड़ी से मालदा टाउन जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बहुत ज्यादा बढ़ गईं और स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बनने लगा। हड़कंप की स्थिति में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना की प्रारंभिक जांच में इंजन की तकनीकी खराबी के कारण आग की यह घटना सामने आ रही है। आग लगने के पीछे के पुख्ता कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन दुर्घटना के लिए कुख्यात है गैसल

जानकारी के लिए बता दें कि गैसल पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में पड़ता है। यह वही रेलवे स्टेशन है जहां 1999 की कुख्यात रेल दुर्घटना हुई थी। 2 अगस्त 1999 की तारीख को गैसल रेलवे स्टेशन के पास ही अवध असम एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल टकरा गईं थीं। इस हादसे में 250 सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

इसी महीने हुई थी एक घटना

कुछ ही दिनों पहले ऐसी ही एक घटना राजस्थान में हुई थी। जयपुर से जोधपुर के बीच चलने वाली एक सुपरफास्ट ट्रेन के इंजन में चलते समय ही आग लग गई थी। जिसके कारण करीब दो घंटे ट्रेन को रोके रखना पड़ा था। इस घटना में भी आग लगने के पीछे इंजन की तकनीकी खराबी का कारण सामने आया था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article