आगरा

Firozabad News: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से ढहे मकान, 5 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

Firozabad News: फिरोजाबाद में घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से मकान ढह गया। इसके मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने मलबे से 10 लोगों को निकाला, जिसमें से 5 की मौत हो गई है।

Image

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से ढहा मकान

Photo : ANI

Firozabad News: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नौशेरा इलाके में घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में आसपास के कई घर भी ढह गए, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। 10 घंटे के बाद भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का कार्य जारी है।

घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

घटनास्थल पर मौजूद आगरा रेंज के आईटी दीपक कुमार ने बताया कि मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत हो गई है और 6 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक कुमार ने बताया कि रिहायशी इलाकों में इस तरह की पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि गांव से काफी दूर स्टोरेज का लाइसेंस दिया गया था। लेकिन घटनास्थल पर किसी भी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस मामले पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीम, फायर टीम और पुलिसकर्मी मलबे में दबे लोगों को बचाने का कार्य कर रहे हैं

घटनास्थल पर मौजूद फिरोजाबाद जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल और उप-जिला अस्पताल दोनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम, एंबुलेंस, फायर टीम, आपदा दल सभी मौके पर मौजूद है और आवश्यक हर कार्रवाई की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article