हैदराबाद में तैनात थे बिहार के IB ऑफिसर मनीष कुमार, पहलगाम में आतंकियों ने परिवार के सामने मारी गोली

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में एक आईबी अधिकारी की उसकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। आईबी अधिकारी मनीष हैदराबाद में तैनात थे, वे बिहार के रहने वाले थे और कश्मीर में परिवार के साथ घूमने के लिए आए थे।

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में हैदराबाद के एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी की हत्या कर दी। आतंकियों ने आईबी अधिकारी मनीष रंजन को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मार दी। मनीष बिहार के रहने वाले थे और हैदराबाद में तैनात थे। वे अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने आए थे। मंगलवार को वे अपने परिवार और अन्य टूरिस्टों के साथ मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस पहलगाम की बैसरन घाटी में थे। इसी दौरान आंतकियों ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Manish Ranjan

मृतक मनीष रंजन (फाइल फोटो)

नाम पूछकर मारी गोली

मनीष रंजन इंटेलिजेंस ब्यूरो के हैदाराबाद कार्यालय के मंत्री अनुभाग में तैनात थे। उनके पिता का नाम मंगलेश मिश्रा है। मनीष झारखंड की राजधानी रांची में भी काम कर चुके है। कश्मीर में वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) पर घूमने के लिए आए थे। आतंकियों ने पहले मनीष से उनका नाम पूछा। जिसके बाद पत्नी के सामने ही उन्हें गोलियों से भून दिया।

End of Feed