दीवाली-छठ पर घर जाने की न लें टेंशन, स्पेशल ट्रेनों का हो गया इंतजाम; दिल्ली से सीधे जाइये यूपी-बिहार

Diwali Chhath Special Trains: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अधिकता को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को संचालित करने का प्लान बनाया है। 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक दिल्ली एरिया से 65 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जाने वाले यात्रियों के लिए होंगी।

Diwali Chhath Special Trains: दीवाली और छठ पूजा के लिए घर जानें वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को आसानी से घर पहुंचाने और भीड़ प्रबंधन के लिए के लिए बड़ी और विशेष तैयारी की है। उत्तर रेलवे ने 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि एक अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक स्पेशल ट्रेनों के अब तक 3144 फेरे घोषित किये जा चुके हैं। लगभग 85% त्योहार विशेष ट्रेनें पूर्व दिशा में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जाने वाले यात्रियों के लिए चलाई जा रही हैं।

Diwali Chhath Special Trains

दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन

इन ट्रेनों का इंतजाम

दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के दौरान सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 26 अक्टूबर 2024 से 7 नवम्बर 2024 तक विशेष ट्रेनों के 195 फेरे (इसी अवधि के दौरान 2023 में 138 फेरे चलाये गए थे) की योजना बनाई गई है। इन तेरह दिनों में उत्तर रेलवे प्रत्येक दिन दिल्ली एरिया से 65 ट्रेनों का संचालन करेगी, जबकि पिछले वर्ष इन तेरह दिनों में 59 ट्रेनों का संचालन हुआ था। इन तेरह दिनों में लगभग 1 लाख 20 हजार यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो पाएंगी। नियमित रेलगाड़ियों के 123 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

End of Feed