महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है, प्रधानमंत्री संसद में बयान दें...नीतीश ने की मांग

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 26, 2023, 04:45 PM IST

नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री संसद में बयान दें। निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है, महिलाओं को क्रूरता से प्रताड़ित किया जा रहा है।

Nitish Kumar Demands PM Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मणिपुर हिंसा पर विपक्ष के सुर में सुर मिलाया। नीतीश ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर सदन में बयान देना चाहिए। जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान की विपक्षी दलों की मांग तर्कसंगत है। मुख्यमंत्री ने पटना में पत्रकारों से कहा कि विपक्षी दलों की मांग तर्कसंगत है। जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री संसद में बयान दें। निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है, महिलाओं को क्रूरता से प्रताड़ित किया जा रहा है।

नीतीश बोले, मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्बर

उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्बर और सदमा पहुंचाने वाले हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है। ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। प्रधानमंत्री मणिपुर की स्थिति पर संसद में बयान दें। मणिपुर में एक समुदाय की भीड़ द्वारा दूसरे समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की चार मई की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूर्वोत्तर भारत के राज्य में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है।

End of Feed