पटना

Bihar: बेगूसराय में 10 साल की बच्ची से रेप कर गहरे गड्ढे में दफनाया, मेंहदी तोड़ने गई थी मासूम तभी आरोपी ने दबोच लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 02:43 PM IST

Bihar: बेगूसराय में एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें घर के मालिक नौकर सहित कुल 6 लोग शामिल हैं।

Image

बेगूसराय में बच्ची के साथ रेप

Photo : BCCL

Bihar: बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में एक दरिंदगी भरी घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की मासूम के साथ गैंगरेप करके उसे 10 फीट गहरे गड्ढे में आरोपियों ने दफना दिया। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने तीन दिन बाद मासूम की लाश को बरामद किया है। इस मामले पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या कहा पुलिस ने

बेगूसराय में एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें घर के मालिक नौकर सहित कुल 6 लोग शामिल हैं। इस मामले में बेगूसराय के एसपी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद 6 लोगों को जो उस घर में रहा करते थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की का शव जमीन के अंदर 10 फीट कर गड्ढा करके उसमें दफना रखा गया था, जिसे खुदाई करके बरामद किया गया है। इस मामले में घटनास्थल पर FSL टीम पहुंच गई है और पूरे घर की तलाशी जारी है।

24 तारीख से थी लापता

मिली जानकारी के अनुसार घटना बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र की है। यहां चमथा पंचायत की रहने वाली मासूम 24 तारीख से अपने घर से लापता थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब मासूम नहीं मिली तो घर वालों ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई और पड़ोसियों पर ही शक जताया। जिसके बाद पुलिस ने डॉ स्क्वायड की मदद से लाश को खोज निकाला।

घर को दिया जला

लाश मिलने के बाद गांव के लोग भड़क गए और आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया। उसके घर में आग लगा दी। घटना के बाद मौके वारदात पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों की जानकारी होने की बात कही है।

मेहंदी लाने गई थी मासूम

मिली जानकारी के अनुसार 24 तारीख को बच्ची मेहंदी तोड़ने गई थी, जहां से आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसे लेकर उस घर में चला गया, जहां मासूम का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article