LIVE

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत इन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।
नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन गए है। आज पटना के गांधी मैदान में उन्होंने रिकॉर्ड 10वीं बार उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम के साथ ही आज सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत इन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।
Nov 20, 2025 | 02:14 PM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश मंत्रीमंडल में पहली बार मंत्री बने ये नेता

नीतीश सरकार के मंत्रीमंडल में पहली बार मंत्री बनने वाले नेताओं में 9 लोगों का नाम शामिल हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी से श्रेयसी सिंह, लखेंद्र कुमार रौशन, रमा निषाद, संजय सिंह टागर, अरुण शंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव शामिल हैं। इसके अलावा LJP (R) से संजय कुमार और अरुण शंकर प्रसाद के साथ ही आरएलएम से दीपक प्रकाश का नाम शामिल है।
Nov 20, 2025 | 02:05 PM IST

देश के 10 सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए नीतीश





नीतीश कुमार गुरुवार को रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक और उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वे देश के दस सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं। देश में शायद ही किसी मुख्यमंत्री ने इतनी बार शपथ ली होगी, जितनी बार बिहार के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ली है। उन्होंने गुरुवार को अपने 19 साल लंबे कार्यकाल का विस्तार करते हुए सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले देश के शीर्ष 10 मुख्यमंत्रियों की सूची में भी जगह बना ली।
Nov 20, 2025 | 12:56 PM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार के राज्यपाल ने दिलाई नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आदेश पढ़ा। बिहार के राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164 (1) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री और मंत्रीपद का सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह से मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति की है।
Nov 20, 2025 | 12:11 PM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: इन 6 नेताओं ने एक साथ ली शपथ

पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में सीएम के बाद लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयशी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश ने एक साथ बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
Nov 20, 2025 | 12:07 PM IST

जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रामा निषाद ने ली मंत्री पद की शपथ

Nov 20, 2025 | 12:03 PM IST

लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन और सुनील कुमार ने एक साथ ली मंत्री पद की शपथ

Nov 20, 2025 | 11:56 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सीएम नीतीश कुमार को दी बधाई

Nov 20, 2025 | 11:43 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: विजय कुमार सिन्हा ने ली मंत्री पद की शपथ

BJP नेता विजय कुमार सिन्हा ने आज पटना के गांधी मैदान में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
Nov 20, 2025 | 11:42 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया

Nov 20, 2025 | 11:41 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बीजेपी के सम्राट चौधरनी ने मंत्री पद की शपथ ली

BJP के सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
Nov 20, 2025 | 11:40 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Nov 20, 2025 | 11:36 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: गांधी मैदान में मंच पर मौजूद पीएम मोदी और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार

Nov 20, 2025 | 11:31 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: पीएम मोदी गांधी मैदान के मंच पर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के गांधी मैदान पहुंच गए हैं। वे मंच पर भी पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है।
Nov 20, 2025 | 11:22 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बिहार में आज एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं। वे जल्द ही पटना के गांधी मैदान भी पहुंचेंगे।
Nov 20, 2025 | 11:19 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान बोले- मेरी पार्टी के लिए आज बहुत बड़ा दिन

Nov 20, 2025 | 11:12 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे

Nov 20, 2025 | 11:12 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: यूपी के मुख्यमंत्री पहुंचे पटना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से मैं बिहार की नई सरकार को बधाई देने आया हूं। आज हम जो कुछ भी यहां देख रहे हैं, वह नीतीश कुमार जी के विशाल अनुभव और डबल इंजन वाली सरकार का परिणाम है।"
Nov 20, 2025 | 11:10 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पहुंची पटना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "ये जनता के विश्वास की जीत है, सरकार के प्रयास की जीत है और बिहार में विकास की जीत है।"
Nov 20, 2025 | 11:07 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे गांधी मैदान

Nov 20, 2025 | 11:06 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में आज शपथ ग्रहण समारोह पर क्या बोले सम्राट चौधरी

Nov 20, 2025 | 11:03 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार को टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है: राजीव रंजन

पटना में आज मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहार को देश के टॉप-10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा जनादेश है। लोगों की भावनाओं के मुताबिक, बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद हमारा संकल्प है कि बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रहेगी और नए आयाम स्थापित करेंगे।
Nov 20, 2025 | 10:54 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: अब तक किसी ने 10वीं बार CM पद की शपथ नहीं ली है - जीतन राम मांझी

Nov 20, 2025 | 10:33 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल पहुंचे पटना

Nov 20, 2025 | 10:24 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार के लिए ऐतिहासिक पल - भाजपा प्रदेश सचिव रत्नेश कुशवाहा

Nov 20, 2025 | 10:13 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: छत्तीसगढ़ सीएम बोले- बिहार में फिर बहेगी विकास की गंगा

बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं। बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन का राज स्थापित होगा।
Nov 20, 2025 | 10:08 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेट दीपक प्रकाश मंत्री बनेंगे: सूत्र

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश मंत्री बनेंगे। आज सीएम के साथ वे भी शपथ ले सकते हैं। वे अभी किसी सदन के सदस्य नहीं है। जानकारी के अनुसार दीपक प्रकाश को बाद में MLC बनाया जाएगा।
Nov 20, 2025 | 09:51 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: हरियाणा, असम और नागालैंड के सीएम पहुंचे पटना एयरपोर्ट

Nov 20, 2025 | 09:45 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: पटना के गांधी मैदान का लेटेस्ट विजुअल

Nov 20, 2025 | 09:17 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बीजेपी से ये नेता आज ले सकते हैं शपथ

बिहार के नए मंत्रीमंडल में बीजेपी से जिन पुराने चेहरों के रिपीट होने की संभावना है। उनमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, रेनू कुशवाहा , संजय सरावगी, जनक राम और हरी सहनी शामिल हैं। जिन नए चेहरों को मौका मिल सकता है, उनमें संजय टाइगर और श्रेयसी सिंह शामिल हैं। आज लोजपा रामविलास से राजू तिवारी, HAM से संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे) और RLM से स्नेहलता कुशवाहा (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी) भी आज शपथ ले सकते हैं।
Nov 20, 2025 | 09:16 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश के साथ आज जदयू के ये नेता भी ले सकते हैं शपथ

पटना में आज नीतीश कुमार के साथ 20-22 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। जिसमें दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बिहार के नए मंत्रिमंडल में जदयू से कई पुराने चेहरे रिपीट हो सकते हैं। जिनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, अशोक चौधरी और जमा खान शामिल हैं। वहीं नए चेहरों में उमेश कुशवाहा, कलाधर मंडल, रामसेवक सिंह और मंजीत सिंह को मौका मिल सकता है।
Nov 20, 2025 | 08:31 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: गांधी मैदान के आसपास कई सड़कों पर रूट डायवर्जन लागू

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मद्देनजर गांधी मैदान के आसपास के कई सड़कों पर यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित भी किया गया है। राज्य कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान उनके साथ कई निवर्तमान मंत्री और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे।
Nov 20, 2025 | 08:29 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: पटना में गांधी मैदान और आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पटना में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आम जनता का प्रवेश 20 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Nov 20, 2025 | 07:25 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बिहार में नीतीश कुमार के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार की नयी सरकार के पटना में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मैं निश्चित रूप से शामिल होऊंगा। पीएम मोदी, शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है।’’
Nov 20, 2025 | 06:24 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: पीएम मोदी आज शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। जिसमें शामिल होने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे। यह कार्यक्रम दोपहर के 11:30 बजे आयोजित हैं। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
Nov 20, 2025 | 06:24 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे बिहार के सीएम पद की शपथ

जदयू प्रमुख नीतीश कुमार आज रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान बीजेपी और जदयू के झंडों से सजा दिया गया है। साथ ही एनडीए के तमाम घटक दल के नेताओं के बड़े-बड़े कोडिंग्स कट आउट पटना के गांधी मैदान में लगाए गए हैं। स्वागत के लिए भव्य स्वागत गेट बनाया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने गांधी मैदान इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।
Nov 20, 2025 | 06:00 AM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: अमित शाह और जेपी नड्डा पहुंचे पटना


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले बुधवार रात पटना पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शहर के हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा।
Nov 19, 2025 | 09:12 PM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: गांधी मैदान पर होगा भव्य समारोह

सूत्रों के अनुसार, कई केंद्रीय मंत्री और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आम जनता का प्रवेश 20 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
कार्यक्रम के मद्देनजर गांधी मैदान के आसपास के कई सड़कों पर यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित भी किया गया है।
Nov 19, 2025 | 09:11 PM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: प्रधानमंत्री मोदी, शाह करेंगे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई शीर्ष नेता बृहस्पतिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को दसवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, और इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के अनुसार, कई केंद्रीय मंत्री और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आम जनता का प्रवेश 20 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Nov 19, 2025 | 07:24 PM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार ने सरकार बनाने दावा किया पेश

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की और उनसे कार्यकारी मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने का अनुरोध किया।
Nov 19, 2025 | 05:51 PM IST

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इसे स्वीकार कर लिया है। अब वो राज्यापाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राज्यपाल की ओर से मंजूरी मिलते ही वे 20 नवंबर को बतौर सीएम 10वीं बार शपथ लेंगे।