Bihar Jharkhand Weather on 1 January 2025: बिहार में पछुआ हवाओं के साथ नए साल के पहले दिन की शुरुआत हुई है। सर्द पछुआ हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई है। जनवरी के महीने में बिहार में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी दस्तक देने वाली है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दे दी है। वहीं झारखंड में भी ठिठुरन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। अगले तीन दिनों तक इस ठंड का असर जारी रहने वाला है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
ठंड का सितम जारी
दिन में भी ठंड से राहत नहीं
बिहार में आज ठंडी हवाओं के कारण जोरदार सर्दी महसूस हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज धूप नहीं निकलने की संभावना है। जिससे दिन में भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आज कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में छह जनवरी से कोल्ड वेव जैसे हालात हो सकते हैं। नए साल के शुरुआती दिनों में प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान ज्यादातर जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। दिन में कभी-कभी हल्की धूप भी खिलेगी, लेकिन ठंड की स्थिति दिन में भी बनी रहने की संभावना है। बिहार में 4 से 5 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान 4 से 5 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें - UP Weather Today: भीषण ठंड से ठिठुरा यूपी, शीतलहर और कोहरे के साथ नए साल की शुरुआत; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
झारखंड में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड
झारखंड में नए साल की शुरुआत ठंडी हवाओं और कोहरे के साथ होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान में गिरावट होने के भी आसार हैं। इस अवधि में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क सकता है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है। झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।। इस दौरान देर रात और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। आज भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जिससे पूर्वी राज्य में ठंड में और इजाफा हो सकता है।
