लखनऊ

UP Weather Today: भीषण ठंड से ठिठुरा यूपी, शीतलहर और कोहरे के साथ नए साल की शुरुआत; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में नए साल की शुरुआत शीतलहर और कोहरे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का तो अधिकतर जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में हांड कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Image

यूपी मेंं मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। यहां ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। नए साल की शुरुआत यूपी में शीतलहर और कोहरे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी के मौसम पर देखने को मिल रहा है। यहां पछुआ हवाओं के कारण तापमान गिर रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश में धूप भी देखने को नसीब नहीं हो रही है। धूप के कारण दिन के समय तापमान में थोड़ा इजाफा हो रहा था और लोगों को ठंड से भी राहत मिल रही थी। लेकिन धूप न निकलने से लोगों को दिन के समय भी ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। ठंड से बचने के लिए यूपी के लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

इन शहरों में शीतलहर बनी मुसीबत

उत्तर प्रदेश में मौसम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़,, गाजियाबाद, गौतबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, कौशांबी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अजमगढ़, मऊ, बलिया, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, खीरी, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, काशीराम नगर, हरदोई, बदायूं और संभल में

यूपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिजनौर, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, रामपुर,गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सन्तकबीर नगर और महाराजगंज आस पास के जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article