Patna News: पटना में नगर निगम द्वारा मानसून की तैयारियां शुरू कर दी गई है और इसी के साथ एक नई व्यवस्था से पटनावासी खुश हो सकते हैं कि उनके घरों में अब नाले का पानी नहीं घुसेगा। दरअसल, पटना के 9 संप हाउस के वाटर लेवल की रियल टाइम में मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए नालों में CCTV और सेंसर लगाई गई है। पानी का स्तर बढ़ते ही इसके पंप चालू हो जाएंगे और पानी को बाहर निकाल देंगे।
पटना को मिलेगी जलजमाव की समस्या से निजात (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
नालों में लगे सेंसर और कैमरों को सीधे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जोड़ा गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बिहार शहरी अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (BUIDCO) के अंतर्गत आने वाली 1327 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
खुद ही निकल जाएगा नालों से पानी
इस सिस्टम के तहत पटना के 9 पंपिंग स्टेशन में वाटर लेवल सेंसर तापमान और वाइब्रेशन सेंसर इंस्टॉल किया गया है। जिनमें सैदपुर, योगीपुर, योगीपुर NBCC, ईको पार्क-1, ईको पार्क-2, ईको पार्क-3, पहाड़ी न्यू, पहाड़ी ओल्ड और पहाड़ी NBCC पंपिंग स्टेशन शामिल हैं। ये सेंसर पानी के स्तर के बढ़ने पर पंप को खुद ब खुद चालू हो जाएंगे जिससे जल जमाव की समस्या से बचा जा सकता है।
IIT दिल्ली की मदद से पूरी हुई परियोजना
BUIDCO के एमडी अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि पटना स्मार्ट सिटी के तहत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को ICCC से जोड़ा गया है। इस प्रोजेक्ट को IIT दिल्ली के साथ मिलकर पूरा किया गया है। यह लगभग 8 करोड़ की परियोजना है। बुडको के अंतर्गत 1300 से अधिक योजनाओं की प्रशानिक स्वीकृति दी गई है। इसकी निविदा करके वर्क ऑर्डर भी लगभग योजनाओं में भेज दिया गया है। मानसून में जलजमाव की समस्या यह सिस्टम काफी इफेक्टिव होगा।
