मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को लेकर सामने आई बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरू होगी हवाई सेवा; केंद्रीय मंत्री ने दिया अपडेट

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फर हवाई अड्डे से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। जिससे जुड़ा अपडेट केंद्रीय मंत्री ने साझा किया है। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने बताया है कि मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है।

मुजफ्फरपुर में पताही हवाई अड्डे को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने बताया कि इस हवाई अड्डे के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है, जिससे हवाई सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। डॉ. चौधरी ने यह भी कहा कि हवाई सेवा शुरू करने में कोई भी कमी रही, तो उसे शीघ्र दूर किया जाएगा। इस निर्णय से मुजफ्फरपुर जिले के नेताओं में खुशी का माहौल है।

Muzaffarpur Airport

बिहार के मुजफ्फरपुर में जल्द शुरू होगी हवाई सेवा।

मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे को लेकर आई खुशखबरी

पताही हवाई अड्डे से छोटे विमानों की सेवा शुरू होने से न सिर्फ जिले में यात्रा की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बिहार और मुजफ्फरपुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

End of Feed