पटना

बिहार-झारखंड के बीच नई कनेक्टिविटी लाइन, महगामा-एकचारी फोरलेन रोड का काम शुरू, लोगों को सफर होगा सुहाना

Bihar Jharkhand Four Lane Road: बिहार और झारखंड के बीच महगामा-एकचारी फोरलेन रोड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए एनएचआईए मुख्यालय की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस सड़क प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ढाई साल का टारगेट रखा गया है।

Image

Meta AI

Bihar Jharkhand Four Lane Road: बिहार और झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों राज्यों के बीच बनने वाली महगामा-एकचारी फोरलेन सड़क की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह फोरलेन सड़क बिहार के भागलपुर में एकचारी से झारखंड के गोड्डा में महगामा तक बनाई जाएगी। जिसकी लंबाई करीब 27.25 किमी होगी। भागलपुर में बनने वाला हिस्सा ग्रीनफील्ड है, जिसकी लंबाई 14.30 किमी होगी। यह सड़क योजना 1006 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाली है।

NHAI ने जारी किया टेंडर

बिहार-झारखंड के बीच कई अहम सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू होने वाले हैं। इन्हीं में से एक अहम प्रोजेक्ट महगामा-एकचारी फोरलेन सड़क पर निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने के लिए ढाई साल का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए NHAI मुख्यालय की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अगले 20 से 25 दिनों में इसकी टेक्निकल बिड को खोल दिया जाएगा। टेंडर के लिए एजेंसियों का चुनाव उनका फाइलेंसियल बिड खोलकर किया जाएगा। जिसके बाद सड़क बनाने का काम शुरू होगा।

फोरलेन रोड पर अब नही बनेगा एयरस्ट्रिप

इस सड़क प्रोजेक्ट में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस रोड पर बिहार का पहला एयरस्ट्रिप बनने वाला था। जिसकी लंबाई करीब चार किमी थी। लेकिन इस योजना को अब कैंसिल कर दिया गया है। फिजिबिलिटी नहीं मिलने के कारण अब इस फोरलेन सड़क पर एयरस्ट्रिप नहीं बनाया जाएगा।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

महगामा-एकचारी फोरलेन सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। इस फोरलेन सड़क के लिए भागलपुर जिले में करीब 14 किमी जमीन ली जानी है। ये सारी जमीन खेती की है। जिसके अधिग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। भागलपुर के भू-अर्जन कार्यालय में इसकी फाइलें भी तैयार हैं और जमीन लेने की शुरुआती प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में जमीन अधिग्रहण के लिए पहले ही थ्री कैपिटल ए की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article