पटना

सहरसा डबल मर्डर: धारदार हथियार से मां-बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव से मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से एक अज्ञात शख्त ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस डबल मर्डर की जांच में जुटी है।

Image

सहरसा डबल मर्डर

बिहार के सहरसा जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला और उसकी बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अधिकारी ने रविवार को बताया कि ये घटना नरियार गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच की जा रही है।

सहरसा में मां-बेटी की हत्या

मां-बेटी की हत्या के मामले में सहरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा एक बयान जारी किया गया है। इस बयान के अनुसार, रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तथा श्वान दस्ते ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान गांव की निवासी रिंकू देवी (32) और उनकी बेटी नैना कुमारी (11) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच के लिए सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। दुष्कर्म की आशंका के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के निरीक्षण के दौरान इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मेडिकल बोर्ड का गठन करने के लिए सिविल सर्जन से कहा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article