पटना

अनंत सिंह ने कर दिया विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, आज ही 'छोटे सरकार' की हुई थी CM नीतीश के साथ मुलाकात

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह, छोटे सरकार के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। हाल ही में वो जेल से बाहर आए हैं। जिसके बाद से जमीन पर एक्टिव दिख रहे हैं।

Image

अनंत सिंह फिर से लड़ेंगे चुनाव

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर से विधायक बनने की तैयारी कर रहे हैं। अनंत सिंह ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने ये घोषणा कि वो फिर से विधायकी का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि सीट की घोषणा उन्होंने नहीं की है।

नीतीश कुमार के साथ मुलाकात

जेल से रिहा होने के बाद पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज सीएम नीतीश कुमार से मिलने, मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जहां दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई। बता दें कि पहले दोनों के बीच काफी नजदीकियां थीं, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में दोनों के बीच कई मौकों पर कड़वाहट देखने को मिली है, लेकिन अब फिर से दोनों साथ आ गए हैं।

नीतीश कुमार से क्यों मिले अनंत सिंह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि हमारा कुछ काम था, हमने मुख्यमंत्री को बताया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि काम हो जाएगा। इसके साथ ही अनंत सिंह ये भी घोषणा की है कि वो विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उनसे जब पूछा गया कि आने वाले समय में किसकी सरकार बनेगी तो उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री हैं वही रहेंगे।

किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह

अनंत सिंह की परंपरागत सीट मोकामा रही है। जहां से वर्तमान में उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक हैं। अब सवाल ये है कि अनंत सिंह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। क्या विधानसभा चुनाव तक इंतजार करेंगे या फिर किसी उपचुनाव में किस्मत अजमाएंगे। या फिर नीलम देवी को इस्तीफा दिलाकर, फिर उसी सीट चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!