बिहार में पेड़ बने मोबाइल टावर! फोन पर बात करने के लिए करनी पड़ती है कलाबाजी

बिहार के कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड में दो दिनों से लोग मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को फोन पर बात करने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ रहा है। अधौरा में बीएसएनएल के कुल 66 टावर मौजूद हैं, जिनकी सेवा आसपास के गांवों तक पहुंचती है।

टेक्नोलॉजी के इस दौर में एक ओर देश में जहां 5G का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार में एक जगह ऐसी भी है जहां पर लोग मोबाइल नेटवर्क के लिए जूझ रहे हैं। यहां पर कॉल करने के लिए लोगों को पेड़ों पर चढ़ना पड़ रहा है। ये जगह बिहार के कैमूर जिले का अधौरा प्रखंड है। जहां पर एक कॉल करने के लिए भी लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

AI

AI Image

दो दिनों से मोबाइल नेटर्वक की समस्या बढ़ी

कैमूर के अधौरा में पिछले दो दिनों से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। नेटवर्क गायब रहने से लोगों को कॉल ड्रोप की समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में यहां के निवासियों को अगर फोन पर अपने स्वजनों से बात करनी है या फिर व्यवसाय से जुड़ी कुछ बात करनी होती है तो उन्हें जंगलों का रुख करना पड़ रहा है। यहां कुल्ही, चिकटा और भेलवाटांड़ के जंगलों में बीएसएनएल और यूपी की जियो कंपनी के टावर हैं। जिस कारण पेड़ पर चढ़कर मोबाइल नेटवर्क अच्छे से कैच कर रहे हैं और लोग फोन पर बात कर पा रहे हैं। यहां कुल्ही में बीएसएनएल का टावर है, जबकि चिकटा और भेलवाटांड में यूपी की जियो कंपनी का टावर स्थापित है।

End of Feed