Arrah News: बदमाशों ने चलती ट्रेन से लड़की को बाहर फेंका, मोबाइल छीनने की कोशिश में दिया वारदात को अंजाम

Arrah News: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर युवती का मोबाइल छीनने के लिए बदमाशों ने चलती ट्रेन से धक्का दिया। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Arrah News: बिहार के आरा जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवती को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Crime News

बदमाशों ने चलती ट्रेन से लड़की को बाहर फेंका

चलती ट्रेन से लड़की को फेंका

अधिकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान तनु कुमारी (उम्र 20) के रूप में हुई है। वह सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवती होम्योपैथिक इलाज के लिए आरा जा रही थी, तभी यह घटना हुई। आरा स्टेशन से ठीक पहले बदमाशों द्वारा कथित तौर पर तनु का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया गया। जब तनु ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। ट्रेन से गिरने के कारण तनु के सिर, छाती और पीठ पर काफी चोटें आई है। लड़की के गिरने के बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन लेकर वहां से फरार हो गए।

End of Feed