पटना में बेखौफ अपराधी, चांदी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Patna Murder: बिहार के पटना में कुछ अपराधियों ने चांदी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना में क्राइम बढ़ता जा रहा है। कुछ अपराधियों ने चांदी कारोबारी (सिल्वर मर्चेंट या थोक विक्रेता) करने वाले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिवाली से पहले त्योहार की खुशियां गम में बदल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर चांदी कारोबारी को गोली मारी और कारोबारी की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

Patna Murder

पटना मर्डर

पुलिस ने बताया की मृतक का नाम अवधेश अग्रवाल है। पुलिस ने बताया कि ये चांदी का कारोबार होने के साथ मिठाई के भी बड़े व्यापारी थे। अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि अवधेश अग्रवाल दुकान से घर लौटे थे। इसी दौरान अपराधी भी उनके घर में घुस गए और गोली मारकर व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून में लथपथ कारोबारी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है।

End of Feed