गाजियाबाद

Ghaziabad: लूट और स्नैचिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गाजियाबाद-नोएडा में देता था वारदात को अंजाम

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने गाजियाबाद और नोएडा में लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

गाजियाबाद में लूट और स्नैचिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Photo : iStock

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे और एनसीआर क्षेत्र में शामिल गाजियाबाद में लूट और स्नैचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां हर दिन चेन स्नेचिंग और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं की रोकथाम और त्योहार को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जख्मी आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस रविवार शाम को चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस ने जब उसके बारे में जानकारी निकाली, तो पता चला उसका नाम शान मोहम्मद है और वह खोड़ा इलाके का रहने वाला है। उस पर नोएडा में आधा दर्जन से ज्यादा और गाजियाबाद में एनडीपीएस और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बदमाश ने नोएडा और गाजियाबाद में चेन स्नैचिंग और मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े जाने के बाद शान मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उसने इंदिरापुरम की कनावनी पुलिया के पास लूट और स्नैचिंग का सामान छुपा रखा है। इसके बाद उसके साथ एक पुलिस टीम सामान बरामद करने मौके पर पहुंची। तभी शान मोहम्मद ने पहले से ही लोडेड अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की और वहां से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें शान मोहम्मद के पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया। पुलिस टीम शान मोहम्मद को अस्पताल ले गई है। अब उसके पुराने अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस , 1 जिन्दा कारतूस तथा स्नैचिंग किये गये सामान को बेचकर मिले 15 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। साथ ही लूट की घटना करने के लिए इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article