Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौशल बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग की। युवक की जान बाल-बाल बची। उसके कंधे के ऊपर से गोली निकली है। युवक जिम से बुलट बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। युवक तुरंत बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
कंधे के ऊपर से गुजरी गोली
यह घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के उत्तरी कृष्णापुरी की है। जहां जयदीप कुमार उर्फ पप्पू सिंह पर पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। जयपुर ने बताया कि वह सुबह साढ़े दस बजे घर के पास स्थित जिम में गया था। वहां से आते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे पूछा कि कस्तूरबा मार्ग कहां पर है। इस दौरान बदमाश ने उसपर गोली चला दी। लेकिन गोली उसके कंधे से ऊपर गुजर गई। जिसके बाद वह अपनी बुलेट छोड़कर भागने लगा। तभी एक बदमाश भी उसके पीछा भागा और दूसरा बदमाश भी उसका बाइक से पीछा करने लगा।
दुकान में छिपकर बचाई जान
बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर जयदीप को गोली मारने के लिए उसे खड़दने लगा। लेकिन पिस्टल का लॉक टूटा नहीं। इस दौरान जगदीप पास में स्थित एक दवा की दुकान में छिप गया और उसका शटर गिराकर अपनी जान बचाई। जगदीप ने बताया कि वह उत्तरी कृष्णापुरी में ही रहता है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने बताया कि उसकी या परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
दोनों बदमाशों ने पहना था हेलमेट
डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई। जिसमें बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। फुटजे में दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए दिख रहे हैं। दोनों की उम्र करीब 20 से 25 साल की होगी। पुलिस ने बताया कि अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस वजह लगाने की कोशिश में जुटी है।
