पटना: मोकामा में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अनंत कुमार सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि बाढ़ सिविल कोर्ट के वकील आनंद गौरव के मोकामा स्थित मोलदियार टोला घर पर कुख्यात अपराधी कारु सिंह ने फायरिंग कर दहशत पैदा कर दिया। झारखंड और बिहार के इस कुख्यात अपराधी ने वकील से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग भी की। मांग पूरी नहीं होने पर हत्त्या की भी धमकी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित वकील के घर के दरवाजे से एक खोखा भी मिला है। इस घटना के बाद मोकामा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर पीड़ित वकील का पूरा परिवार खौफ में आ गया है। मोकामा पुलिस कुख्यात कारु सिंह को पकड़ने की कवायद कर रही है।
पटना
Patna News: वकील के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी न देने पर कुख्यात ने की जान लेने की कोशिश
- Edited by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Jan 30, 2025, 04:25 PM IST
