Vaishali Murder: बिहार के वैशाली जिले में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। काजीपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में शनिवार को एक युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दिलीप पासवान के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का निवासी था।
मृतक के शरीर पर वार के कई निशान
घर के पास ही मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप पासवान साइकिल से एक बगीचे की ओर जा रहा था, तभी सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया गया। युवक के शरीर पर दर्जनों जगह गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की निर्ममता और नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
दिलीप का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर बगीचे के पास खून से लथपथ हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। काजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी जांच के लिए बुलाया गया।
