पटना

SIR बीजेपी का सिरफिरा फैसला, निर्वाचन आयोग BJP का 'जुगाड़ आयोग'; वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश ने साधा निशाना

Voter Adhikar Yatra: अखिलेश यादव ने वोटर अधिकार यात्रा में नारा दिया कि 'अबकी बार, भाजपा बिहार से बाहर'। उन्होंने दावा किया, 'भाजपा 'इस्तेमाल पार्टी' है, यह लोगों का इस्तेमाल करती है। यह इस्तेमाल करेगी, फिर उसके बाद लोगों को बर्बाद कर देगी। भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग को "जुगाड़ आयोग" बना दिया है।

Image

बिहार वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (फोटो-@yadavakhilesh)

पटना : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को राहुल गांधी के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए और बिहार की जनता का आह्वान किया कि वह 'मगध' में भी उसी तरह भारतीय जनता पार्टी को हराए, जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों ने उसे 'अवध' में हराया था। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग को "जुगाड़ आयोग" बना दिया है। उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत आरा (भोजपुर) में आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि हम लोगों ने मिलकर अवध में हराया था, इस बार मगध में भारतीय जनता पार्टी को हराने की जिम्मेदारी आपकी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सारण से इस यात्रा का हिस्सा बने।

बिहार वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए ये नेता

राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप पर सवार थे और जगह- जगह उत्साही भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। अखिलेश यादव से पहले द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। यादव ने कहा कि बिहार का महत्वपूर्ण चुनाव है, जिस पर पूरे देश की निगाहें हैं। जनता का उत्साह बता रहा है कि बिहार के लोग भाजपा और उसके सहयोगियों को हराने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं नारा दे रहा हूं: अबकी बार, भाजपा बिहार से बाहर। उन्होंने दावा किया, 'भाजपा 'इस्तेमाल पार्टी' है, यह लोगों का इस्तेमाल करती है। यह इस्तेमाल करेगी, फिर उसके बाद लोगों को बर्बाद कर देगी। निर्वाचन आयोग भाजपा से मिलकर काम कर रहा है और भाजपा ने इसको "जुगाड़ आयोग" बना दिया है। बिहार की जनता ने यह भी देखा है कि जहां युवा पलायन करते थे, उन्हें तेजस्वी ने नौकरी-रोजगार दिया था। इस बार भाजपा का पलायन होने जा रहा है।

सपा अध्यक्ष ने 1990 में लालकृष्ण आडवाणी को समस्तीपुर में गिरफ्तार किए जाने के प्रकरण का परोक्ष रूप से हवाला दिया और कहा, "एक बार पहले भी इसी बिहार ने भाजपा का रथ रोका था, इस बार भी बिहार की जनता उनका रथ रोकेगी। कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से बढ़कर "सिरफिरा फैसला" कोई दूसरा नहीं हो सकता।

यादव ने दावा किया, "यह पहले वोट का अधिकार छीनेंगे, फिर राशन का अधिकार छीन लेंगे, फिर नौकरी का अधिकार छीनेंगे, यह हमको सड़क पर लाना चाहते हैं। भेदभाव और अन्याय के खिलाफ जो लड़ाई पांच हजार साल से चल रही है, वह अब भी जारी है।

आरएसएस प्रमुख के बयान को अखिलेश ने किया कोड

उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए कटाक्ष किया, "हम 5,000 वर्षों की सामाजिक असमानता के बारे में बात करते हैं। लेकिन वे (भाजपा-आरएसएस) दावा करते हैं कि मौजूदा व्यवस्था 40,000 साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि अधिकार बचेगा, तो लोकतंत्र बचेगा, लोकतंत्र बचेगा तो संविधान बचेगा और यह संविधान हमारे लिए संजीवनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग हमें और आपको डरा रहे हैं, वह आजकल सबसे ज्यादा ट्रंप से डर रहे हैं। टैरिफ लगाकर हमारे तमाम कारोबारी के सामने संकट पैदा किया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'