पटना

Bihar: वैशाली में दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, शव पर मिले दर्जनों निशान; इलाके में आक्रोश

बिहार के वैशाली जिले के शहबाजपुर गांव में दिलीप पासवान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव घर के पास ही बरामद हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, हत्या की वजह अभी साफ नहीं है।

Image

मृतक के शरीर पर वार के कई निशान

Photo : Times Now Digital

Vaishali Murder: बिहार के वैशाली जिले में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। काजीपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में शनिवार को एक युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दिलीप पासवान के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का निवासी था।

घर के पास ही मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप पासवान साइकिल से एक बगीचे की ओर जा रहा था, तभी सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया गया। युवक के शरीर पर दर्जनों जगह गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की निर्ममता और नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

दिलीप का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर बगीचे के पास खून से लथपथ हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। काजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी जांच के लिए बुलाया गया।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'